मऊ, मार्च 15 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के ग्रामसभा मुंगेसर के लठियां स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में करीब दो दशक पूर्व आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण शुरु हुआ था। लेकिन आधा अधूरा निर्माण के बाद काम बंद हो गया। आज लगभग 20 साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अब तक इसका कार्य पूरा नहीं हो सका है। विभागीय उदासीनता के चलते खड़ी दिवालों पर आज तक छत नहीं लग पाई है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अधूरे कार्यों को पूरा कराने की मांग किया है। ग्रामसभा मुंगेसर के लठियां मौजे में बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य ये करीब दो दशक पूर्व आंगनबाड़ी केन्द्र के निर्माण की शुरुआत हुई थी। लेकिन 20 साल से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद भी इस केंद्र की अर्धनिर्मित दीवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.