मथुरा, फरवरी 26 -- विश्व प्रसिद्ध लठामार होली में यहां अबीर-गुलाल और रंगों की बेशुमार वर्षा के बीच ब्रज गोपियों ने नंदगांव के हुरियारों की लाठियों से जमकर खबर ली। करीब एक घंटे तक रंगीली गली लाठियों की तड़तड़ाहट से गूंजती रही। भक्ति के बीच मस्ती के इन दुर्लभ पलों के देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालु साक्षी बने। अलौकिक लठामार होली में बरसाने का चप्पा-चप्पा श्रद्धालुओं से अट गया। सुरक्षाकर्मी तक रंग-गुलाल की वर्षा से खुद को नहीं बचा पाए। ऐसौ रस बरसे बरसाने जो तीन लोक में नायं...की किंवदंती यहां पग-पग पर चरितार्थ होती नजर आयी। नंबर गेम- 20 टन अबीर-गुलाल उड़ाया 10 हजार लीटर टेसू का रंग बरसा 10 कुंटल फूलों की पंखुड़ियां बरसीं 02 लाख श्रद्धालुओं ने देखी लठामार 02 हजार हुरियारे व हुरियारिनों ने खेली होली बरसाना, हिन्दुस्तान संवाद रंगीली गली की विश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.