गुमला, जून 14 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के घटगांव पंचायत अंतर्गत लट्ठा गांव में दो महिलाओं पर डायन-बिसाही का आरोप लगाकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित महिलाओं ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए सुरक्षा की मांग की है। जानकारी के अनुसार लट्ठा गांव निवासी 80 वर्षीय मगरी उरांव और 50 वर्षीय बिरसो मिंज शनिवार रात अपने परिजनों के साथ गुमला थाना पहुंचीं और लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई। दोनों महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने उन्हें डायन-बिसाही बताकर मारपीट की और हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में गांव लौटना उनके लिए सुरक्षित नहीं है। उन्हें आशंका है कि वापस गांव जाने पर आरोपी दोबारा हमला कर सकते हैं। इसी भय के कारण दोनों महिलाएं ...