कानपुर, मार्च 14 -- कानपुर। विश्व शांति सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को लाजपतनगर स्थित कार्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पांडेय ने गणेश पूजन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों व कृष्ण भक्तों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। विशेष आकर्षण लड्डुओं व लट्ठमार होली रही। कार्यक्रम में प्रभाशंकर वर्मा, पूनम पांडेय, डॉ.यूपी सिंह, राम विनय यादव, रानी अवस्थी, मीना शुक्ला, अजय मिश्रा, सतीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...