गाजीपुर, जनवरी 30 -- जमानियां। प्राचीन लाट अशोक स्तंभ स्थल पर आयोजित लटिया महोत्सव की तैयारियों का जायजा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा और पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा बहुजन समाज पार्टी के मंडल प्रभारी धनंजय मौर्य ने लिया। ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण और दो फरवरी को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। उन्होंने बताया कि लटिया में स्थित यह स्तंभ सम्राट अशोक के शासनकाल के प्रमुख पुरातात्विक अवशेषों में से एक है। स्तंभ के आसपास साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आयोजन किया जाता है। यह क्षेत्र ग्रामीण पर्यटन और ऐतिहासिक धरोहर के रूप में विकसित होने की अपार संभावनाएं रखता है। आयोजकों का उद्देश्य न केवल स्थल का निरीक्षण करना है, बल्कि लोगों में इस धरोहर के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। इस अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.