लंदन, अप्रैल 16 -- पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के साथ 1 अरब डॉलर (लगभग 8000 करोड़ रुपये) से अधिक की धोखाधड़ी के आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने खुद को भारत भेजे जाने से रोकने के लिए अपना आखिरी दांव चला है। 55 वर्षीय नीरव मोदी ने अब फ्रांस के स्ट्रासबर्ग स्थित यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय (ECtHR) में अपने प्रत्यर्पण पर रोक लगाने के लिए 'रूल 39' के तहत एक इंजंक्शन (रोक) अर्जी दायर की है।ब्रिटेन में खत्म हो चुके हैं सभी विकल्प लंदन उच्च न्यायालय ने 25 मार्च को नीरव मोदी की उस अर्जी को खारिज कर दिया था, जिसमें उसने अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील को फिर से खोलने की मांग की थी। इस झटके के बाद ब्रिटेन में उसके पास बचने का कोई कानूनी रास्ता नहीं बचा था, जिसके चलते स्ट्रासबर्ग स्थित मानवाधिकार न्यायालय ही उसका एकमात्र विकल्प रह गया। नियमों के ...