रायबरेली, मई 21 -- सतांव,संवाददाता। रायबरेली-लालगंज मार्ग पर गुरूबख्शगंज थाने की अटौरा बुजुर्ग पुलिस चौकी क्षेत्र के नकदिलपुर गांव के पास गुरूवार को भूसा लादकर ईंट भट्ठे पर जा रहा ट्रक सड़क किनारे लटक रहे हाईटेंशन विद्युत तार से लड़ गया। इससे ट्रक में भीषण आग लग गई और कुछ ही मिनटों में ट्रक व उसमें लदा भूसा जलकर खाक हो गया। आग लगने के बाद ट्रक चालक व उसमें सवार मजदूरों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। कानपुर जनपद के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथेपुर गांव निवासी ट्रक चालक सुरेश (38) पुत्र छब्बर अयान, सैफ व कपिल के साथ कानपुर से भूसा लादकर केशरूवा स्थित एक ईंट भट्ठे पर जा रहे थे। ट्रक जैसे ही नकदिलपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचा। इसी बीच सड़क पर काफी नीचे तक लटक रहे हाईटेंशन बिजली के तार से ट्रक का ऊपरी हिस्सा छू गया। तार छूते ...