हरदोई, मई 5 -- हरदोई। सीडीओ आवास के पीछे बसे झबरा पुरवा में टीकाराम गली में पिछले कई वर्षों से मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां करीब छह साल से बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं, जो राहगीरों के सिर से टकराते रहते हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है पर जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। मोहल्ले के महेंद्र, बबलू, रामअवतार, मनोज, नीरू और जगदीश, रामस्वरूप, रामदीन, चप्पू, रामसेवक, रामनरेश, श्रीपाल समेत अन्य लोगों ने बताया कि गली में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे पानी घरों तक पहुंच जाता है। यह भी पढ़ें- बिजली तार सड़क के सतह पर होने से सहमे हैं लोग कीचड़ और गंदगी के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का स...