उरई, अप्रैल 11 -- उरई। संवाददाता एट थाना क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी में बुधवार की दोपहर को हुई नवयुवक की कुएं में गिरने से हुई मौत को परिजनों ने हत्या बताया था और पुलिस ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी जिसके एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।मृतक प्रदीप बरार के पिता रमेश उर्फ रिंकू बरार निवासी ग्राम अकोढ़ी बैरागढ़ थाना एट ने बताया था कि 8 अप्रैल की दोपहर उसका पुत्र प्रदीप 22 वर्ष घर से निकला था। इसके बाद गांव के पास बने मरघट के नजदीक स्थित राम बहादुर पटेल के खेत की मेड़ से निकलने लगा। इसी दौरान गांव के दबंग कल्लू पटेल व देव शिवहरे ने उसके पुत्र को जाति सूचक गालियां देते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि जब उसके बेटे ने विरोध किया तो कल्लू पटेल व संजय शिवहरे ने उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.