पिथौरागढ़, फरवरी 13 -- पिथौरागढ़। पर्यटन को लेकर स्थानीय लोगों ने लछैर के पास चिडियाघर बनाने की मांग उठाई है। शुक्रवार को एडवोकेट रमेश कापडी ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में पर्यटन को लेकर काफी संभावनाएं हैं। कहा कि शहर के नजदीक एक भी चिडियाघर नहीं है। लछैर के पास चिडियाघर के निर्माण होने से पर्यटन बढेगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। यहां प्रदीप थापा आदि मौजूद रहे। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...