गोपालगंज, फरवरी 25 -- थावे। थावे पुलिस ने मंगलवार की देर रात छापेमारी कर 27 लीटर देसी शराब बरामद की। हालांकि पुलिस के पहुंचते ही आरोपित मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि फरार आरोपित लछवार गांव के मनु चौरसिया के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। छापेमारी दल में प्रशिक्षु एसआई शशि सपना सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...