रिषिकेष, मई 7 -- लच्छीवाला पुल पर रेडीमेड मिक्सर वाहनों से बिखरी क्रंकीट से हादसे का खतरा बढ़ गया है। दिनभर मिक्सर ट्रकों के आवागमन से पुल की सतह पर कच्चा कंक्रीट फैल रहा है, जिससे सड़क पर आवागमन खतरनाक हो गया है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास अग्रवाल ने कहा कि पुल पर लगातार गिर रहा कंक्रीट बेहद खतरनाक स्थिति पैदा कर रहा है। बताया कि आए दिन लोग फिसलने से बचते नजर आते हैं। बावजूद, रोकथाम के लिए प्रशासन की ओर से अभी तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। सभासद रीना कोठारी ने कहा कि पुल पर कंक्रीट गिरने से हर दिन फिसलन रहती है। इससे दोपहिया वाहन सवारों को आवागमन में ज्यादा दिक्कत है। सभासद मनीष धीमान ने कहा कि सड़क पर फैले कंक्रीट के कारण हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने मिक्सर वाहनों पर नियंत्रण और समयबद्ध सफाई व्यवस्था लागू करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.