देहरादून, दिसम्बर 17 -- देहरादून। हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लच्छीवाला टोल प्लाजा क्षेत्र में एलिवेटेड कॉरिडोर और फ्लाईओवर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। इस संवेदनशील वन क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं और मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने देहरादून स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान से आवश्यक सुझाव और तकनीकी परामर्श मांगा है। प्राधिकरण के अनुसार वर्तमान में इस क्षेत्र में एलिवेटेड कॉरिडोर या फ्लाईओवर की कोई परियोजना स्वीकृत नहीं है, लेकिन वन्यजीवों विशेषकर हाथियों की सुरक्षित आवाजाही और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विशेषज्ञ संस्थान से मार्गदर्शन लिया जा रहा है। वन्यजीव संस्थान से प्राप्त सुझावों, पर्यावरणीय मानकों की पूर्ति तथा सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.