वाराणसी, जून 12 -- मिर्जामुराद। लच्छापुर गांव निवासी युवक की गुजरात से घर लौटने के कुछ ही घंटों बाद संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। लच्छापुर (मिर्जामुराद) निवासी 35 वर्षीय जयप्रकाश यादव वर्षों से गुजरात में एक निजी कंपनी में काम करते थे। परिजनों के मुताबिक वह बुधवार देर शाम घर लौटे थे। घर पहुंचने के कुछ समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां गुरुवार शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पत्नी नगीना यादव रो-रोकर बेहाल है। परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...