सिमडेगा, मार्च 5 -- जलडेगा, प्रतिनिधि।दो दिन पूर्व सोमवार की रात भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह समाजसेवी रामेश्वर सिंह के असामायिक निधन पर पूरे प्रखंड में शोक है। प्रखंड के चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों के कथित रुप से लापरवाही के कारण भाजपा नेता की मौत पर प्रखंड के लोगों में आक्रोश देखा गया। आक्रोशित लोगों के द्वारा गुरुवार को स्वास्थ्य सुविधा को मजबूत करने और लापरवाह चिकित्सक एवं कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जलडेगा बंद का अहवान किया गया था। गुरुवार को जलडेगा प्रखंड मुख्यालय स्वत: स्फुर्त बंद रहा। आक्रोशित ग्रामीण बंद को लेकर सड़क में उतर कर स्वास्थ्य सुविधा की लचर व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी भी की। इधर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने के लिए सीएस डॉ सुंदर मोहन सामाद, बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार जामस्थल पहुंचे। सीएस के द्वारा लापरवाह चिकित्सक प...