भदोही, मार्च 29 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। डीघ ब्लॉक क्षेत्र के जंगीगंज-धनतुलसी मार्ग बनकट व सीतामढ़ी के बीच लघु सेतु निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की। विधायक का क्षेत्रीय जनता ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। क्षेत्रीय जनता को राहत पहुंचाने की दिशा में निरंतर विकास कार्य कराए जाने का विधायक ने भरोसा दिया। इस दौरान विधायक ने बताया कि धनतुलसी मार्ग बनकट से सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी के बीच नाले पर लघु सेतु का निर्माण कार्य करीब एक करोड़ 88 लाख, 80 हजार की लागत से होगा। पुल बनने के बाद क्षेत्रीय जनता को आवागमन करने में काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही करवधिया बनकट से महखरा जिला प्रयागराज के बीच भी दो करोड़ सात लाख 98 हजार की लागत सेतु मार्ग का निर्माण होगा। इस पुल के निर्माण से भदो...