रांची, दिसम्बर 31 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड सरकार के जल संसाधन लघु सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता मनोहर प्रसाद एवं पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता नवल किशोर बुधवार को सेवानिवृत्त हुए। दोनों अधिकारी 30 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ ने उन्हें शॉल, स्मृति चिह्न एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सुखमय जीवन और बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन के उपाध्यक्ष संजीव कुमार, अरविंद वर्मा, पूर्व महासचिव समरेंद्र प्रसाद, महासचिव राहुल कुमार, संयुक्त सचिव विभूति नारायण सिंह, संदीप दास, कोषाध्यक्ष अंशुमन प्रकाश समेत अन्य शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.