धनबाद, सितम्बर 16 -- धनबाद, संवाददाता। लघु सिंचाई प्रमंडल कार्यालय परिसर में मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में अभियंताओं और विभागीय कर्मचारियों ने भारत रत्न डॉ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान को याद किया। इस दौरान देश के विकास में अभियंताओं की भूमिका और तकनीकी क्षेत्र में विश्वेश्वरैया के उल्लेखनीय कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि अभियंता दिवस केवल महान अभियंता डॉ एम. विश्वेश्वरैया को याद करने का अवसर नहीं है, बल्कि इंजीनियरिंग क्षेत्र में उनके योगदान और कार्यशैली से प्रेरणा लेने का दिन भी है। उन्होंने देश में सिंचाई, बांध और जल प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह भी पढ़ें- रेलवे के इंजीनियरों ने दी विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि उनके प्रयासों से देश में आधुनिक इंजीनियरिंग की मजबूत नींव पड...