धनबाद, मार्च 15 -- लघु सिंचाई प्रमंडल की ओर से एक कार्य के लिए अल्पकालीन ई-निविदा आमंत्रित की गई है। निविदा प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। जारी सूचना के अनुसार निरसा प्रखंड की रंगामाटिया पंचायत स्थित धनबगसाल तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य कराया जाएगा। इस कार्य की प्राक्कलित राशि 16 लाख 51 हजार 141 रुपए तय है। इसके लिए अमानत राशि 33 हजार 100 रुपये तय की गई है, जबकि निविदा प्रपत्र की कीमत 5 हजार रुपए रखी गई है। कार्य को तीन माह के भीतर पूरा करना होगा। निविदा प्रकाशन की तिथि 20 मार्च निर्धारित की गई है। इच्छुक संवेदक 27 मार्च की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से ई-निविदा जमा कर सकते हैं। वहीं निविदा 30 मार्च को दोपहर 2 बजे लघु सिंचाई प्रमंडल धनबाद के कार्यालय में खोली जाएगी। विभाग की ओर से बताया गया है कि केवल ई-टेंडर ही स्वीकार कि...