सहरसा, अप्रैल 8 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते डीएम ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी लेते आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिसके कारण उनके क्षेत्राधीन योजनाओं की समीक्षा नहीं हो पाई। डीएम द्वारा इस संबंध में खेद प्रकट करते हुए स्पष्टीकरण तथा 7 अप्रैल का वेतन स्थगित करने का निदेश दिया। वहीं सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण एवं सहायक निदेशक (शष्य), जि विपणन पदाधिकारी से प्रतिवेदन समर्पित नहीं करने पर भी स्पष्टीकर हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देते बताया गया कि गरमा मौसम में मूंग का आच्छादन 36000.00 हेक्टेय...