मुजफ्फरपुर, जुलाई 12 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जगन्नाथ पासवान लघु जल संसाधन विभाग (लघु सिंचाई विभाग) तिरहुत प्रमंडल के नए मुख्य अभियंता होंगे। वे अब मुजफ्फरपुर में खाली पड़े पद पर नियमित मुख्य अभियंता के तौर पर पदस्थापित किए गए हैं। इनके स्थानांतरण की अधिसूचना विभाग के अपर सचिव सुशांत कुमार ने शनिवार की देर शाम जारी की। इसके अनुसार, जगन्नाथ पासवान को एक सप्ताह के भीतर मुजफ्फरपुर स्थित कार्यालय में योगदान देने को कहा गया है। वे प्रभारी मुख्य अभियंता सुनील कुमार से पदभार ग्रहण करेंगे।गौरतलब है कि जगन्नाथ पासवान फिलहाल विभाग के दरभंगा स्थित कार्यालय में मुख्य अभियंता के कार्यकारी प्रभारी के तौर पर पदस्थापित थे। मुजफ्फरपुर में भी बतौर मुख्य अभियंता के कार्यकारी प्रभार देख रहे सुनील कुमार अब मधेपुरा में पूर्व की तरह मुख्य अभियंता का पदभार संभालते रह...