हरिद्वार, अप्रैल 9 -- मां मनसा देवी प्राचीन सीढ़ी मार्ग को खोले जाने और पैदल मार्ग पर स्थानीय व्यापारियों को पुनः व्यापार संचालन की अनुमति देने की मांग के लिए लघु व्यापारियों ने बैठक कर आवाज बुलंद की। गंगा वाटिका में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने राज्य सरकार से ईको विकास समिति गठन की मांग दोहराई। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि 27 जुलाई 2025 को हुई दुर्घटना के बाद से राजाजी नेशनल पार्क प्रशासन ने मनसा देवी प्राचीन सीढ़ी मार्ग को बंद कर रखा है। करीब दस माह बीतने के बाद भी दुर्घटना की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई, जो गंभीर लापरवाही दर्शाता है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान मनसा देवी और चंडी देवी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में तीर्थ यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ स्थानीय व्याप...