हरिद्वार, मार्च 9 -- बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के बाहर वर्षों से रेहड़ी-पटरी लगाकर स्वरोजगार कर रहे लघु व्यापारियों को हटाए जाने के विरोध में सोमवार को उन्होंने नगर निगम पहुंचकर उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी का घेराव किया। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में आए व्यापारियों ने नगर निगम प्रशासन से समस्याओं के समाधान की मांग की। संजय चोपड़ा ने कहा कि नगर निगम में पंजीकृत और लाइसेंस प्राप्त रेहड़ी-पटरी व्यापारियों को अतिक्रमण के नाम पर हटाया जा रहा है। इससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है। उन्होंने मांग की कि उन्हें उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली 2016 के तहत योजनाबद्ध तरीके से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रेलवे रोड सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर व्यापार करने की अनुमति दी जाए। सभी स्ट्रीट वेंडर्स को परिचय पत...