देहरादून, मार्च 13 -- हरिद्वार। उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली 2016 के तहत रेहड़ी-पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स और लघु व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने साथियों के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचकर नगर आयुक्त नंदन कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शासन द्वारा बनाए गए नए नियमों और योजनाओं की नियमावली नगर आयुक्त को सौंपते हुए पूर्व में फेरी समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन की मांग की। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने लघु व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि वर्ष 2026 तक नगर निगम प्रशासन द्वारा जिन रेहड़ी-पटरी व्यापारियों को क्षेत्रवार लाइसेंस जारी किए गए हैं, उन्हें कारोबार करने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में दो नए वेंडिंग जोन विकसित किए जाने की प्...