सिमडेगा, मई 11 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बंदरचुंआ पंचायत के बंदरचुंआ गांव में सोमवार को ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से विधायक विक्सल कोनगाड़ी, विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, जेम्स पी. केरकेटटा उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पेसा नियमावली 2025 आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के स्वशासन और अधिकारों की रक्षा करने वाला ऐतिहासिक कानून है।

पेसा नियमावली का महत्व उन्होंने कहा कि भारत सरकार अधिनियम 1935 से लेकर सीएनटी एक्ट, एसपीटी एक्ट और विल्किंसन रूल जैसे कानून आदिवासी समुदायों को जल, जंगल, जमीन, भाषा, संस्कृति, परंपरा एवं रीति-रिवाजों पर अधिकार प्रदान करते हैं। पेसा नियमावली इन्हीं संवैधानिक अधिकारों को और अधिक मजबूत करने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभा की अ...