आजमगढ़, जुलाई 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में तैनात रसोइयों को लघु फिल्म के माध्यम से मिड-डे मील बनाने में साफ-सफाई और आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है। इसके लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है। जिले के 2706 परिषदीय स्कूलों में बच्चों को दोपहर में पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराने के लिए कुल 7550 रसोइयों की जिम्मेदारी सौपी गई है। ये प्रतिदिन अलग-अलग मेन्यू के हिसाब से मिड-डे मील तैयार करती हैं। भोजन में शुद्धता हो, इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग स्कूलों तैनात रसोइयों को नवीन पोषण प्रशिक्षण लघु फिल्म के माध्यम से प्रशिक्षित निर्देश दिया है। बीएसए राजीव पाठक ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि वह हर हाल में 15 जुलाई तक रसोइयों को इस लघु फिल्म के माध्यम से रसोई में साफ-सफा...