बांका, अगस्त 11 -- बांका, निज संवाददाता। लघु जल संसाधन विभाग, बांका में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के डेरा और कार्यालय में मंगलवार को स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) की टीम ने करीब साढ़े पांच घंटे तक छापेमारी की। यह भी पढ़ें- आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारीछापेमारी का विवरण दिन के करीब 11 बजे शुरू हुई कार्रवाई शाम 4:28 बजे तक चली। इस दौरान टीम ने अभियंता के आवास और कार्यालय में दस्तावेजों,फाइलों और अन्य सामान की गहनता से जांच-पड़ताल की। हालांकि, टीम को दोनों स्थानों से कोई आपत्तिजनक फाइल या दस्तावेज नहीं मिला। पांच सदस्यीय धावा दल का नेतृत्व एसवीयू के धावा दल प्रभारी इंस्पेक्टर कुणाल कुमार कर रहे थे। चर्चा यह भी रही कि कार्यपालक अभियंता के पटना व वैशाली के आवास पर भी टीम की छापेमारी हुई।...