जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- जिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल महामंत्री अतुल गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को उपायुक्त राजीव रंजन से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपकर खान एवं भूतत्व विभाग के गजट संख्या 197, दिनांक 27 अप्रैल 2026 के प्रावधानों से उत्पन्न समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। मांग पत्र में कहा गया है कि पूर्वी सिंहभूम में सरकारी कार्यों में इस्तेमाल होने वाले लघु खनिजों के वैध उत्पादन और मांग में काफी अंतर है। नए प्रावधान के तहत केवल वैध स्रोत से लघु खनिज के उपयोग की बाध्यता होने से सरकारी योजनाओं के संवेदकों के भुगतान में परेशानी हो सकती है। इससे निर्माण कार्य प्रभावित होने और योजनाओं के लंबित रहने की आशंका है।कांग्रेस ने कहा कि पहले एमएम (डीआर) एक्ट 1957 और जेएमएमसीआर एक्ट 2004 के तहत अन्य स्रोत से खनि...