लघु उद्योग रोजगार और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार : भीमसेरिया
मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लघु उद्योग दिवस के अवसर पर रविवार को उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया ने उत्तर बिहार समेत देश के सभी लघु उद्यमियों, व्यवसायियों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि रोजगार, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तीकरण का मजबूत आधार है। छोटे उद्यमों के माध्यम से लाखों परिवारों को रोजगार और आजीविका मिलती है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और युवाओं में उद्यमिता की भावना विकसित करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि छोटे उद्योगों को सरल ऋण, आधुनिक तकनीक, बेहतर बाजार, प्रशिक्षण और सरकारी सहयोग मिले तो वे आर्थिक विकास में और बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। यह भी पढ़ें- जमुई: लघ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.