रांची, मार्च 1 -- रांची। रांची के बनारसिया वेंचर्स परिसर में लघु उद्योग भारती, झारखंड द्वारा नवीन इकाई परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रांतीय महामंत्री बिनोद कुमार अग्रवाल ने लघु उद्योगों को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए संगठित होने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने उद्यमियों को नवाचार और आधुनिक प्रबंधन अपनाने का सुझाव दिया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राकेश कुमार बिड़ला ने संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस दौरान औद्योगिक नीतियों और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस जैसी चुनौतियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें बड़ी संख्या में सूक्ष्म एवं लघु उद्यमी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...