मोतिहारी, मार्च 16 -- मोतिहारी, हिप्र.। मोतिहारी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स व उत्तर बिहार वाणिज्य उद्योग परिषद के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को छतौनी के एक होटल के सभागार में चंपारण एक्सपो 2026 के लिए संयुक्त रूप से बैठक की गयी। बैठक का मुख्य उद्देश्य था चंपारण एक्सपो की तैयारी बेहतर करना है। एक्सपो का आयोजन नगर भवन के मैदान में 26 से 30 मार्च तक होगा। चंपारण एक्सपो में उत्तर बिहार के मोतिहारी सहित बेतिया, गोपालगंज ,मुजफ्फरपुर, दरभंगा व समस्तीपुर के कुल 60 स्टाल लगाए जाएंगे। इसका प्रवेश निशुल्क रहेगा । चंपारण एक्सपो का आयोजन कर लघु उद्योग को बढ़ावा देना है। अध्यक्षता मोतिहारी चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष महेश सिन्हा व उत्तर बिहार वाणिज्य उद्योग परिषद के अध्यक्ष श्याम भीमसरियां कर रहे थे। बैठक में कार्यक्रम संयोजक डॉ विवेक गौरव, निर्वतमान अध्यक्ष अंग...