आगरा, मई 12 -- लघु उद्योग भारती की जिला इकाई ने संगठन का स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम होटल फोर लीफ में हुआ। इस दौरान लघु उद्योगों को सशक्त बनाने वाली योजनाओं पर चर्चा हुई। संगठन में दो नए सदस्यों को भी शामिल किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ वीरेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि लघु उद्योग भारती के प्रदेश संयुक्त मंत्री डा. गौरव मित्तल, मंडल अध्यक्ष नीरज अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में संगठन की गतिविधियों, उद्देश्यों एवं लघु उद्योगों को सशक्त बनाने की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन में 2 नए सदस्यों को जोड़ा गया। इस दौरान लघु उद्योग भारती के ई-व्यापार पोर्टल लीप के विषय में अनूप गुप्ता ने जानकारी दी। कासगंज उद्यम रत्न सम्मान से गोपाल माहेश्वरी, मनीष अग्रवाल, राकेश मोहन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल को सम्मानित किया गया।सेवा श्री सम्मान जेसी चतुर्वेदी को योग क...