वाराणसी, जून 28 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। डीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा कि उद्यम और उद्यमी राष्ट्र के विकास के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था के भी रीढ़ हैं। उन्होंने बताया कि लघु उद्यमियों की सुविधाओं के लिए जल्द ही प्लैटेड फैक्ट्री योजना अस्तित्व में आ जाएगी। दो प्लैटेड फैक्ट्री प्रोजेक्ट इंडस्ट्रियल एस्टेट चांदपुर और एक बाबतपुर के पास प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी बनाया जाना है। डीएम, शनिवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से सिगरा स्थित कन्वेंशन सेंटर रुद्राक्ष में अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता करते हुए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के पांच ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य प्राप्ति के संकल्प में एमएसएमई सेक्टर की भूमिका अत्य...