फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 12 -- फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को आयोजित होना है। इसको लेकर अपर जिला जज संजय कुमार ने एडीआर भवन में तैयारी बैठक की। इस बैठक में जानकारी दी गई कि एनआई एक्ट के अब तक 65 और लघु अपराध के अब तक 5519 मामले चिन्हित किए जा चुके हैं। इस बैठक में न्यायिक अधिकारी प्रीतिमाला चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...