फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 20 -- फर्रुखाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 14 मार्च को लघु आपराधिक और धारा 138 एनआईएक्ट के मामलों से संबंधित राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजत होनी है। इसको लेकर जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर एडीआर भवन में तैयारी बैठक हुयी। इसमें जानकारी दी गई कि धारा 138 एनआईएक्ट के कुल 12 और लघु अपराध के अब तक कुल 687 मामले चिन्हित किए जा चुके हैं। इस तैयारी बैठक में न्यायिक अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार, जयवीर सिंह, आकाश गुप्ता, ओमश्री चौरसिया, हिमांशु नोटियाल, सुबुक मुस्कान, शोभारानी, प्रशांत कौशिक, दीपिका रानी, शिवानी सिंह, इशिता सिंह, ज्योति सागर आदि की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...