मऊ, मार्च 8 -- मऊ, संवाददाता। लघु आपराधिक मामलों के निस्तारण के लिए 11 से 13 मार्च तक विशेष लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा निर्देश दिया गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व संबंधी वादों का अधिक से अधिक संख्या में चिह्नांकन एवं निस्तारण किए जाने के लिए जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अधिक से अधिक संख्या में मामलों को चिह्नित करें, जिससे लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...