हरिद्वार, मई 17 -- रानीपुर क्षेत्र में सड़क के किनारे लघुशंका करने के लिए रुके व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गढ़मीरपुर निवासी नीरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात मई की रात उसके पिता संजय सलेमपुर ठेकेदार क्षेत्र में किसी व्यक्ति से बकाया रुपये लेने गए थे। लौटते समय सुमननगर पुलिस चौकी से कुछ आगे गुर्जर बस्ती के पास उन्होंने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और लघुशंका के लिए चले गए। इसी बीच पीछे से आए दो अज्ञात युवक मौका पाकर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...