एटा, मार्च 18 -- लघुशंका के लिए जा रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। सिर में चोट लगने पर युवक की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची जीआरपी कासगंज ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। जिला फतेहपुर थाना खागा के मोहल्ला विजयनगर निवासी आयुष (21) पुत्र अमर सिंह परिवार के साथ ट्रेन से खाटूश्याम के दर्शन के लिए गए थे। मंगलवार रात को देर रात ट्रेन से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रेन कुछ देर के लिए मारहरा रेलवे स्टेशन पर रुकी थी। आयुष लघुशंका करने के लिए जा रहे थे। अचानक से ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आकर आयुष की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सिर में चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर मारहरा पुलिस पहुंची और जीआरपी कासगंज को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.