बहराइच, मार्च 13 -- बहराइच,संवाददाता। जिले के थाना जरवल रोड क्षेत्र में गुरुवार देर रात घर से बाहर निकलकर सड़क किनारे लघुशंका कर रहे युवक को तेज रफ्तार डीजे लदे पिकअप वाहन ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, जरवल कस्बे के नया पुरवा मोहल्ले के रहने वाले मोहम्मद अहमद (30) पुत्र मकसूद गुरुवार रात करीब 10 बजे घर से बाहर निकले थे। वह जरवल रोड बाईपास मार्ग के पास सड़क किनारे खड़े होकर लघुशंका कर रहे थे। इसी दौरान जरवल चौकी की दिशा से तेज आवाज में डीजे बजाते हुए एक पिकअप वाहन तेज रफ्तार से वहां पहुंचा। तेज गति से आ रहे वाहन ने सड़क किनारे खड़े अहमद को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा...