लघुकथा प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शामिल हुए पारस कुंज
भागलपुर, जुलाई 8 -- भागलपुर। कोलकाता में लघुकथा शोध केन्द्र एवं रचनाकार कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित लघुकथा प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में वरिष्ठ लघुकथाकार पारस कुंज शामिल हुए। उन्होंने पूनम आनंद झा एवं श्रीमती विद्या भंडारी के साथ मिलकर प्रतियोगिता में प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया। पारस कुंज ने कहा कि बंगाल देश की सांस्कृतिक राजधानी रहा है, जहां अध्यात्म, कला, साहित्य और संस्कृति की समृद्ध परंपरा रही है। पिछले कुछ वर्षों में लघुकथा पर लगातार हो रहे आयोजनों के कारण बंगाल की पहचान इस विधा के भी केंद्र के रूप में बन रही है। कार्यक्रम के अंत में अनेक लघुकथा पुस्तकों की रचयिता एवं संकलनों की संपादिका पंजाब की स्नेह गोस्वामी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.