उरई, जनवरी 9 -- उरई। गांधी इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य प्रदीप दीक्षित ने उरई कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर विद्यालय परिसर में पिल्लों को कुचलने की घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में बताया कि कॉलेज परिसर में कुछ कुत्ते के पिल्ले रहते हैं, जिन्हें विद्यालय की ओर से नियमित रूप से भोजन दिया जाता है। शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे कॉलेज के कर्मचारी मनीष पालीवाल ने जानकारी दी कि उनके सामने एक काले रंग की कार ने विद्यालय परिसर से निकलते समय पिल्लों को कुचल दिया। आरोप है कि जब कर्मचारी ने चालक को रोकने का प्रयास किया, तो वह तेज गति से वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पूरी घटना कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...