कटिहार, जून 21 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही जिले में मांग और महंगाई दोनों बढ़ गई हैं। मलेमास के बाद19 जून से शुरू हुए शुभ लग्न के साथ ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विवाह भवन, बैंक्वेट हॉल, होटल और कैटरिंग सेवाओं की बुकिंग तेज हो गई है। बढ़ती मांग का असर खर्च पर भी दिख रहा है। इस बार शादी समारोह आयोजित करने वालों को पिछले सीजन की तुलना में 15 से 20 प्रतिशत तक अधिक बजट तैयार करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- लग्न शुरू होते ही बढ़ी शादी की रौनक, जेब पर भी पड़ा अतिरिक्त बोझबुकिंग का दबाव जिले में जून और जुलाई के लग्न को लेकर पहले से ही बुकिंग का दौर चल रहा था। अब शुभ मुहूर्त शुरू होते ही अधिकांश होटल और बैंक्वेट हॉल लगभग भर चुके हैं। होटल संचालकों का कहना है कि मानसून के दौरान खुले पंडालों में आयोजन को लेकर लो...