जहानाबाद, मार्च 31 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। स्थानीय शांतिकुंज पब्लिक स्कूल, गिरजा नगर एवं शांतिकुंज किड्स स्कूल, शास्त्री नगर जहानाबाद में सत्र 2025-26 के वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। छात्रों में परीक्षा परिणाम को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। साथ ही कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार वर्ग प्रथम से ग्यारहवीं तक के सभी बच्चों का परिणाम काफी संतोषजनक रहा। अधिकांश छात्रों ने अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त की। प्रधानाचार्य सुषमा सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। टॉप करने वाले सभी वर्ग के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया। अभिभावकों ने बच्चों के...