जहानाबाद, अप्रैल 17 -- डीएम ने बाल विवाह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ जागरूकता पर दिया बल जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शादी विवाह के अवसर पर जिला प्रशासन बाल विवाह पर पैनी दृष्टि रहेगी। दरअसल 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त के अवसर पर जिले में भारी पैमाने पर शादियां होंगी। लेकिन इस शुभ अवसर पर कहीं बाल विवाह नहीं हो सके, इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी सतर्कता बरतेगा। पूरे जिले में शादियों पर विभिन्न स्तरों से गुप्त या प्रत्यक्ष स्तर से निगरानी कर बाल विवाह वालों पर जरूरी कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। दरअसल जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने इस दिशा में अधिकारियों से लेकर बाल विवाह के विरूद्ध काम करने वाले गैर सरकारी सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं को भी सतर्क किया है। यह भी पढ़ें- राजस्थान में आखातीज पर बाल विवाह किया तो खैर नहीं; हलव...