भभुआ, मई 8 -- शादी के इस मौसम में रोजाना 4.80 लाख लीटर डीजल-पेट्रोल की हो रही खपत, सामान्य दिनों में 3.84 लाख लीटर होती है खपत कैमूर में रोजाना 40-50 टैंकर डीजल-पेट्रोल की होती है खपत यूपी में गैलन या ड्रम में तेल देने पर रोक लगाने से भी बढ़ी मांग (पड़ताल/पेज चार की लीड खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता।

कैमूर में डीजल और पेट्रोल की मांग कैमूर में लग्न के इस मौसम में डीजल की 25 और पेट्रोल की 20 प्रतिशत मांग बढ़ गई है। इसकी मांग बढ़ने का दूसरा कारण यूपी में गैलन व ड्रम में इंधन देने पर रोक लगाना भी है। कैमूर जिले में इन दिनों 40 से 50 टैंकर डीजल-पेट्रोल रोजाना आ रहा है। प्रति टैंकर में 12, 18 और 24 हजार लीटर तेल होता है। अगर 12 हजार लीटर वाले 40 टैंकर की ही खपत को जोड़े तो वाहनों में 4.80 लाख लीटर डीजल-पेट्रोल भरवाया जा रहा है। इसकी जानकारी कैमूर ...