बक्सर, फरवरी 8 -- अलर्ट ट्रिपल लोडिंग और संदिग्ध बाइक सवारों की जांच की जा रही है डुमरांव, नया भोजपुर व कोरानसराय के कई जगहों पर निगरानी डुमरांव, संवाद सूत्र। शादी-विवाह के दौरान शराब के सेवन करने वालों के खिलाफ पुलिस अलर्ट हो गयी है। शहर के कई जगहों पर पुलिस की टीम ने अपनी निगरानी बढ़ा दी है। होटल व लॉज के आसपास भी पुलिस कड़ी नजर रख रही है। कार, पिकअप, ऑटो के अलावा ट्रिपल लोडिंग और संदिग्ध बाइक सवारों की जांच की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। बताया जाता है कि एसपी शुभम आर्य ने सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया है कि लग्न को लेकर शराब और शराबियों पर कड़ी निगरानी रखी जाये। अगर कोई भी नशे की हालत में घूमते नजर आये या जांच के दौरान थोड़ी सी भी शराब की गंध मिले तो उसे तत्काल मेडिकल जांच कराकर जेल के सलाखों में भेजा जाये। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.