जहानाबाद, मई 10 -- मखदुमपुर ,निज संवाददाता। इन दोनों शादी विवाह का सीजन चल रहा है। लग्न अधिक होने के कारण ट्रेनों में भी भीड़ देखी जा रही है। पटना गया रेल खंड के सभी पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। रविवार को छुट्टी के दिन होने के बाद भी सभी ट्रेनों में भीड़ देखी गई। लोग शादी समारोह में भाग लेने के लिए यात्रा कर रहे हैं। जिनके नाते रिश्तेदारों में शादियां हैं वे दूसरे शहरों से भी पहुंच रहे हैं। मखदुमपुर स्टेशन की बुकिंग क्लर्क ने बताया कि इन दोनों यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। क्योंकि पिछले कुछ दिनों से टिकट अधिक कट रहा है। यह भी पढ़ें- ट्रेनों में भीड़ बढ़ने से नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट प्लेटफार्म पर भी यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है। भीड़ के कारण लोगों को परेशानी भी हो रही है। फिर भी लोग यात्रा करने से बाज नहीं आ रहे...