मऊ, नवम्बर 30 -- मऊ, संवाददाता। इस समय चल रही लग्न से हरी सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं। महंगाई के कारण गरीबों की थाली से हरी सब्जियां गायब होती जा रही हैं। लग्न में सबकी पसंद गोभी, हरा मटर, भिंडी के भाव मी चढ़े हुए हैं। शहर की मंडी में सब्जियों के थोक कारोबारियों ने बताया कि मंडी में गोभी, हरा मटर, भिंडी, टमाटर, मशरूम आदि सभी सब्जियां गैर जनपद से आ रही हैं। ट्रांसपोर्ट आदि पर अधिक खर्च होने के कारण सब्जियां महंगी है। मार्केट में लोकल सब्जियों के आने पर लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। गोवर्धन पूजा के बाद से लग्न का सीजन शुरू होने हो चुका है। इस बीच कम आवक व कम पैदावार के कारण हरी सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। सब्जी के थोक व्यापारी रमेश, बृजलाल, सुरेश का कहना है कि विगत दिनों बेमौसम हुई बरसात के कारण सब्जियों के उत्पादन में भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.