औरंगाबाद, अप्रैल 21 -- लग्न के बीच औरंगाबाद जिला मुख्यालय जाम से कराह रहा है। सोमवार को लगे भीषण जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ओवरब्रिज के समीप से शुरू हुआ जाम बिजौली मोड़ होते हुए चतरा मोड़ से आगे भैरोपुर तक पहुंच गया। उसके आगे शिवम बीघा तक भी गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई थी। इस जाम में बाराती गाड़ी से लेकर तिलक चढ़ाने वाले लोग शामिल थे। सैकड़ों की संख्या में गाड़ियों के जाम में फंसने के बाद अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई। बाइक चालक एक लेन से दूसरे लेन में घुसने लगे वहीं कई गाड़ियां भी लेन बदलकर दूसरे लेन में आ गई। यह भी पढ़ें- बगोदर बाजार में जाम की समस्या हुई आम इस जाम में दो एंबुलेंस गाड़ियां भी फंसी और काफी सायरन बजाने के बावजूद उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिल रहा था। गाड़ियों के आमने-सामने होने से जाम की समस्या...