पुणे, जून 19 -- महाराष्ट्र की आईटी राजधानी पुणे में जहां एक ओर लग्जरी अपार्टमेंट्स और हाई-राइज सोसाइटियों की भरमार है, वहीं दूसरी ओर बुनियादी सुविधाओं की बेहद दयनीय स्थिति सामने आ रही है। पुणे के प्रसिद्ध उद्यमी और 'डील्स धमाका' के संस्थापक विनीत के ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भूरे-मैले, गंदे पानी की तस्वीरें शेयर कर इस समस्या को पूरे देश के सामने ला दिया है। तस्वीरों में नल से निकलता पानी इतना गंदा और भूरा है कि न पीने लायक है और न नहाने लायक। विनीत के ने लिखा कि यह हमारे समाज का इस सप्ताह का पानी है। इसमें कोई प्रिजर्वेटिव नहीं मिलाया गया है। टैंकरों से आने वाला पानी बिल्कुल ऐसा ही है। उनके शब्दों में गुस्सा, निराशा और गहरी चिंता साफ झलक रही है। उन्होंने बताया कि उनकी आवासीय सोसाइटी के निवासी हर साल पानी के टैंकरों पर लगभग 70 ला...